आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन ने गरीब अनाथ बेटी का कराया विवाह,दिया आशीर्वाद
हाथरस - जनपद में सामाजिक कार्यों को करके अपनी अलग पहचान बनाने वाले आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन ने बुधवार को जनपद के कस्बा सादाबाद में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में अनाथ गरीब बेटी का विवाह संगठन की पदाधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न कराया। बेटी का नाम नीलम कुमारी व उसके पिता का नाम राजीव कुमार मां का नाम अनीता देवी थे। वही बेटी के मां बाप करीब पांच साल पहले खत्म हो गए। जब इसकी जानकारी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को हुई तो उन्होंने बेटी की शादी कराने की जिम्मेदारी उठाई। ओर अपने संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से जरूरी चीजें भेंटकर बेटी को ससुराल के लिए विदा किया। इस अवसर पर अलका राठौर, सीमा ठाकुर, चांदनी कुमारी, उषा कुमारी, अनु आदि महिलाएं शामिल थी।
रिपोर्टर - अतीक अहमद
No Previous Comments found.