शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार

हाथरस - पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली नगर व एन्टी थैफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शहर व मुरसान क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से तीन कट्टे कॉस्मेटिक सामान, दो एलईडी टीवी, एक मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर,दो इन्वर्टर, चार बैटरियां,12 साड़ियां,कोल्ड ड्रिंक की पेटी,ड्रिल मशीन,कटर मशीन, पेचकस,रिंच,प्लास सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिलें व एक ई-रिक्शा बरामद किया है।

छत की पटिया उखाड़कर और ताला तोड़कर करते थे चोरी

गिरफ्तार आरोपी दिन में बंद मकानों व दुकानों की रेकी करके रात में ताला तोड़कर व छत की पटिया काटकर वारदात को अंजाम देते थे। चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचकर पैसा आपस में बाँट लेते थे। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कई थानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा

अभियुक्तों ने थाना हाथरस गेट,कोतवाली नगर व मुरसान क्षेत्र में की गई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया

संवाददाता - अतीक अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.