पत्थर वाली श्मशान भूमि में दाह-संस्कार सामग्री हेतु हॉल निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न
हाथरस : पत्थर वाली (श्मशान भूमि) पर मृतकों के दाह-संस्कार के लिए श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा बिना किसी लाभ-हानि के उपलब्ध कराई जाने वाली लकड़ी, उपले आदि सामग्री को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधिवत सम्पन्न हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने पूजा-अर्चना कर हॉल निर्माण का शुभारंभ किया। इस हॉल के लिए आवश्यक भूमि नगर पालिका परिषद द्वारा समिति को प्रदान की गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि समिति द्वारा जनसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाना अत्यंत सराहनीय है। इससे दाह-संस्कार से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति संस्थापक/अध्यक्ष पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिकरवार, ठा. जोगिंदर सिंह, अरुण गोयल, कुलदीप शर्मा, रघुवीर शरण शर्मा, दीपक पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अतीक अहमद


No Previous Comments found.