25 वी विशाल संकीर्तन पदयात्रा को प्रमुख समाजसेवी डॉ विकास शर्मा ने ठाकुर जी की आरती उतारकर किया रवाना

हाथरस : श्री वृंदावन पदयात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर में 25 वी विशाल संकीर्तन पदयात्रा रविवार को वृंदावन के लिए रवाना हुई। यह पदयात्रा शहर के नयागंज स्थित श्री नाथ जी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए वृंदावन के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को प्रमुख समाजसेवी फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विकास शर्मा ने ठाकुर जी की आरती उतारकर रवाना किया। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एव पुरुष शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिससे मार्ग में भक्तिमय का वातावरण बन गया। पदयात्रा में श्याम वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, दीपक वार्ष्णेय, गोपाल टेंट वाले, राम दयाल, दाऊ दयाल हरि बल्लभ, सहित काफी लोग मौजूद थे। पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।

संवाददाता : अतीक अहमद

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.