स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की 69वीं जयंती पर लेबर कॉलोनी पार्क में प्रतिमा स्थापना की मांग
हाथरस : जनपद हाथरस में विकास पुरुष स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय, पूर्व ऊर्जा मंत्री की 69वीं जयंती के अवसर पर लेबर कॉलोनी की जनता की ओर से उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के नेतृत्व में हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि लेबर कॉलोनी के पार्क में स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जाए, जिससे हाथरस की जनता उनके व्यक्तित्व, कार्यों और जनसेवा की प्रेरणा को सदैव स्मरण रख सके।
ज्ञापन देने वालों ने बताया कि स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय लेबर कॉलोनी के निवासियों को अपने परिवार की तरह मानते थे और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे। अपने मंत्रीकाल के दौरान जब कॉलोनी पर संकट आया और लोगों के आशियाने उजड़ने की स्थिति बनी, तब उन्होंने सरकार स्तर पर हस्तक्षेप कर तत्काल उस कार्य को रुकवाया, जिससे कॉलोनीवासियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परिवार का सदस्य मानते हुए हमेशा संरक्षण और सहयोग दिया।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पीयूष बब्बू के साथ डब्बू चौधरी, अशोक शोकी, अरविंद चौधरी, मनोज शर्मा उर्फ मोनू, सोनू शर्मा उर्फ सोनकर शामिल रहे। वहीं मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, बॉबी प्रधान, श्री रामनिवास प्रधान, बल्लू पंडित, चिराग उपाध्याय, ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ बनतू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर : अतीक अहमद

No Previous Comments found.