हाथरस CMO कार्यालय में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
हाथरस : मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय, हाथरस में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 की रिश्वत लेते हुए एक महिला बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला बाबू द्वारा बी-फार्मा मेडिकल छात्र से इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।
पीड़ित छात्र की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की, जिसमें आरोपी महिला को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : अतीक अहमद

No Previous Comments found.