महाशिवरात्रि पर्व पर मांस–मदिरा की दुकानों को बंद कराने की मांग
हाथरस : महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रा को श्रद्धा एवं शांति के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के निर्देश पर संगठन की पदाधिकारीयों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित मांस- मदिरा व मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराए जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होते हैं। धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर मांस-मदिरा व मछली की दुकानों का संचालन अस्थायी रूप से रोका जाना आवश्यक है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध किया गया कि पर्व की अवधि में कांवड़ यात्रा मार्ग पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित दुकानों को बंद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर सर्वेश देवी, भावना देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, रेखा चौहान ममता देवी, पूजा देवी, देवकी देवी, व महिला एवं बाल कल्याण संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्य आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : अतीक अहमद

No Previous Comments found.