सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

हाथरस : तहसील सासनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि जमीन संबंधी सभी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम व एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

रिपोर्टर : अतीक अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.