हाथरस में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह बेबुनियाद,आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: डीएम
हाथरस : जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को मथुरा रोड सहित शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य पाया और संबंधित अधिकारियों को लोगों को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चूना वाला, बल्क कैरियर एवं एग्रो सर्विस सेंटर सहित कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारें नहीं मिलीं और स्थिति सामान्य रही।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और भुगतान व्यवस्था की जानकारी ली। संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और ग्राहक ऑनलाइन व नकद दोनों माध्यमों से भुगतान कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ग्राहकों से भी बातचीत की। ग्राहकों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
रिपोर्टर : अतीक अहमद
No Previous Comments found.