हाथरस डाकघर में रविवार को लगेगा आधार सेवा कैंप, नामांकन व संशोधन की सुविधा

हाथरस :  जनसामान्य को सूचित किया गया है कि दिनांक 12 अप्रैल, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से मुख्य डाकघर, हाथरस में आधार से संबंधित विभिन्न कार्य संपादित किए जाएंगे।

इस दौरान आधार नामांकन, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जिन नागरिकों को आधार से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य कराना हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें, जिससे कार्य सुगमता से संपन्न हो सके


रिपोर्टर : अतीक अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.