रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, महिला के खिलाफ हुई कार्रवाई
हाथरस : रेलवे ट्रैक पर डांस कर वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा शर्मा पत्नी पवन कुमार, निवासी प्लॉट नंबर 88, काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला हाथरस द्वारा रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए वीडियो बनाया गया था, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा महिला के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालती हैं।
पुलिस व रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की रील या वीडियो न बनाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रिपोर्टर : अतीक अहमद


No Previous Comments found.