कछपुरा फायरिंग कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार

हाथरस : थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गोली लगने से दो सगे भाई घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें महेश और गिरीश पुत्रगण भूप सिंह निवासी कछपुरा गोली लगने से घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना चंदपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम कछपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने किया।

रिपोर्टर : अतीक अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.