कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

हाथरस :  श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने रुहेरी कट से लेकर हाथरस बाईपास, सासनी मंडी और सासनी-कैलोरा-इगलास चौराहे तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए यातायात, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस बाईपास पुल के नीचे जमा मलबा हटाकर भूमि समतल कराने, सासनी मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने तथा भविष्य के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। सासनी-कैलोरा-इगलास चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने, जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत कराने और ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अलग लेन बनाने, सैंड बैग और रिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा शिविरों को निर्धारित दूरी पर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं और प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके


रिपोर्टर : अतीक अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.