इगलास अड्डा फाटक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लगाए बैरिकेड

हाथरस :  शहर के इगलास अड्डा फाटक चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में  ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरिकेड एवं बोलार्ड लगवाए गए। ट्रैफिक इंचार्ज अनूप सिंह यादव की मौजूदगी में सड़क पर आवश्यक स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए, ताकि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित लेन में ही वाहन चलाने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

रिपोर्टर : अतीक अहमद

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.