गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महापुरूषों शहीद जवानों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया

हाथरस :   75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाईन में आयोजित परेड की मा0 राज्य मंत्री (स्व0प्र0) समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन असीम अरूण ने सलामी ली तथा देश को आजादी दिलाने वाले महापुरूषों/शहीद जवानों के बलिदान की चर्चा करते हुये उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मा0 राज्य मंत्री असीम अरूण, मा0 जनपतिनिधियों, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियोें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता-अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए बन्धुता बढाने हेतु शपथ दिलाई। भव्य पुलिस परेड के दौरान सशस्त्र पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत हर्षफायर, पीएसी बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस, बज्रवाहन, मोटरसाइकिल दल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस रेडियो शाखा तथा फायर बिग्रेड के कदमताल ने समारोह में चार चॉद लगा दिये। 
 
 रिपोर्टर : आनन्द सिसोदिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.