हर्षोल्‍लास एवं उत्‍साह पूर्वक मनाया गया पत्रकार विकास परिषद द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस

हाथरस :  जनपद में पत्रकार विकास परिषद द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्‍लास एवं उत्‍साह पूर्वक मनाया गया। प्रात- 10 बजे पत्रकार विकास परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्‍यगण रोडवेज बस स्‍टैण्‍ड के सामने स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए जहॉं सर्व प्रथम प्रदेश सचिव डॉ0 नूर मौहम्‍मद की माताजी के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया तदुपरान्‍त जिलाध्‍यक्ष हाथरस एड0 शैलेन्‍द्र नगाइच एवं मण्‍डल प्रभारी ललित मोहन राना द्वारा संयुक्‍त रूप से ध्‍वजारोहण किया गया। घ्‍वजारोहण किये जाने के पश्‍चात अल्‍पाहार की व्‍यवस्‍था की गई तथा अल्‍पाहार के दौरान जिलाध्‍यक्ष द्वारा जनपद में संगठन को और अधिक गतिशील एवं ऊर्जावान बनाये जाने एवं सभी सदस्‍यों की सदस्‍यता के नवीनीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाये जाने हेतु सगठन के अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारियों से परामर्श किया। हाथरस नगर में भी सगठन के पदाधिकारियों द्वारा ध्‍वजारोहरण किया गया। घ्‍वजारोहण के दौरान जिलाध्‍यक्ष एड- शैलेन्‍द्र नगाइच  मण्‍डल प्रभारी ललित मोहन राना, प्रदेश सचिव डॉ० नूर मौहम्‍मद जिला महासचिव विनय जैसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी शौकत अली, गजेन्‍द्र शर्मा एड० राजू सिंह, प्रवीन गुप्‍ता, अशोक कुमार, अश्‍वनि चन्‍द्राकर, डॉ० कफील बेग, अतीक इहमद, आरिफ खान, हरी बाबू, रहीस मलिक, अरमान मलिक एवं अन्‍य सदस्‍य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.