सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत हुई मारपीट के मुकदमे से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

हाथरस :     सादाबाद तहसील में विगत दिनांक 26.01.2024 को वादी श्री तेज सिंह पुत्र कन्ही सिंह निवासी ग्राम नगला मंसाराम मकनपुर थाना सहपऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि वह सिविल कोर्ट सादाबाद पर अपने वाद की तारीख हेतु जा रहा था तो आरोपीगणों द्वारा उसको रास्ते मे रोक लिय़ा औऱ उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी । जिसके सम्बन्ध मे थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद को निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मारपीट के मुकदमे से सम्बन्धित संजू पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नगला बक्सा थाना सहपऊ जनपद हाथरस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 रिपोर्टर : प्रशांत अग्रवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.