देश भर में 27 लाख बिजली कर्मिचारियों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया देश के साथ हाथरस में भी हुआ भव्य आंदोलन

हाथरस : हाथरस में NOCCEE के आव्हान पर निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय  ओडपूरा हाथरस के प्रांगण में हड़ताल में विद्युत कर्मी के साथ साथ भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के साथ साथ किसान संगठन के सिपाही किसान सम्मिलित हुए  और निजीकरण के विरोध में समर्थन भी दिया। निजीकरण कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर रोमेश जादौन ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की साजिश एक बार फिर तेज हो रही है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो न केवल कर्मचारियों के अधिकारों पर कुठाराघात है, बल्कि सार्वजनिक हितों के भी घोर विपरीत है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक प्रबंधन इस निजीकरण को स्थगित नहीं कर देता तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी जिसका सभी विद्युत कर्मियों ने पुरजोर तरीके से सहमति जताई। 

हाथरस जनपद में राज्य विद्युत परिषद के अध्यक्ष इं सुमित कुमार सोनी ने कहा कि निजीकरण आरक्षण पर,संविधान पर  और देश के जवान, किसान पर हमला है क्योंकि मध्यम वर्ग के लोगों और किसान बंधुओ के हितों पर प्रहार किया जा रहा है। निजीकरण से बिजली की दरें बढ़ जाएंगी,कर्मचारियों सेवा शर्तें बुरी तरह प्रभावित होंगी। 

वही पर राज्य विद्युत परिषद के क्षेत्रीय सचिव प्रवेश यादव द्वारा कहा गया निजीकरण की विरुद्ध  लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। 
इंजीनियर अरविंद झा ने कहा कि  निजीकरण की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है सभी लोगों से आव्हान किया सभी लोग इसमें भागीदारी करें।  वही टी जी 2 चंद्र वीर ने बताया कि निजीकरण प्रबंधन की पुरानी चाल है ये विभाग को कमीशन के चक्कर मे बेचने मे लगे है जो हमे कतई स्वीकार नहीं हैI इसी बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तत्काल निजीकरण पर रोक लगाकर सुधार करके सहयोग की बात सरकार और प्रबंधन को बताए।  संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं संदीप कुमार ने बताया कि निजीकरण के मसौदे को नियामक आयोग कई बार वापस कर चुका है तो ग्रांट थर्टन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करके सुधार का कार्यक्रम चलाया जाए इसी में देश की भलाई है।  टीजी 2 संघ से यशवीर सिंह ने कहा कि हम अपने अधिकारियों के साथ अपने अधिकार के लिए कंधे से कंधा मिला कर खड़े है। 

उक्त सांकेतिक हड़ताल में अधिशासी अभियंता इं संदीप कुमार, इं विश्वेद्र प्रताप सिंह, इं अभिनव तिवारी, इं इमरान खान तथा एसडीओ में इं अरविंद झा, इं श्रीनिवास पाण्डेय, इं अभिषेक राठौर, इं संदीप पांडेय, इसी के साथ साथ पवन कसौधन , अमित गुप्ता, देवकी नन्दन,, अजय कुमार,चंद्र वीर, मनीष कुमार, विनय बी लाल, यश वीर सिंह,विजेन्द्र राणा,संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, किशन स्वरुप, पुष्पेद्र कुमार, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, आयुष कंसल, ललित कुमार, मनीष कुमार, ललित यादव, विनय यादव सुमित कुमार सोनी, कैलाश वर्मा,  एवं सैकड़ों विद्युत कर्मी एवं किसान साथी उपस्थित रहेंI

हाथरस में बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ तेज निजीकरण को समाप्त करने की मांग  हाथरस - बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों और किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया इस आंदोलन का नेतृत्व विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति हाथरस ने किया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय भानु के मीडिया प्रभारी भी शामिल हुए निजीकरण से बिजली की दरें बढ़ने की संभावना है, जिससे मध्यम वर्ग और किसान प्रभावित होंगे निजीकरण से कर्मचारियों की सेवा शर्तें बुरी तरह प्रभावित होंगी प्रदर्शन में उठाई गई मांगें:  प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की निजीकरण के बजाय सुधार कार्यक्रम चलाने की मांग की गई  प्रदर्शनकारियों ने ग्रांट थर्टन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की इस प्रदर्शन में सैकड़ों विद्युत कर्मी और किसान साथी शामिल हुए और निजीकरण के विरोध में एकजुटता दिखाई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति हाथरस ने इस आंदोलन को समर्थन दिया और निजीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : लखन यादव हाथरस

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.