ZPPS चुनाव 2026: पुणे जिले में औसतन 68.89 प्रतिशत मतदान दर्ज
हवेली : (ZPPS) चुनाव 2026 के लिए हुए मतदान में पुणे जिले में कुल 68.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह आंकड़े प्राथमिक रूप से (Tentative) जारी किए गए हैं।
तालुका-वार मतदान प्रतिशत की बात करें तो वेल्हे तालुका में सबसे अधिक 79.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद मावल (77.43%), भोर (75.62%), शिरूर (75.59%) और खेड़ (75.46%) तालुका में भी भारी मतदान देखा गया।
वहीं दूसरी ओर बारामती तालुका में सबसे कम 54.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जुन्नार (61.18%), मुलशी (63.79%), अंबेगांव (65.30%), दौंड (65.00%) और इंदापुर (65.67%) तालुका में मध्यम स्तर का मतदान हुआ।
हवेली तालुका में 68.02 प्रतिशत और पुरंदर तालुका में 68.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, ये आंकड़े अस्थायी हैं और अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
संवादाता : यश सोलंकी


No Previous Comments found.