पुणे के हवेली तालुका स्थित लोणी कालभोर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट की टक्कर से व्यक्ति की मौत
हवेली : पुणे में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोलापुर-पुणे हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, सड़क के नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने 52 वर्षीय राजेंद्र काळभोर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोणी काळभोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें।
रिपोर्टर : यश सोलंकी


No Previous Comments found.