पुणे में ‘विशेष फुटपाथ मरम्मत अभियान’ की शुरुआत

हवेली : पुणे में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर एक समान रूप से दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने ‘विशेष फुटपाथ मरम्मत अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराना है।

अभियान की शुरुआत सोमवार को शिवाजीनगर-मॉडल कॉलोनी क्षेत्र के लकाकी रोड से की गई, जहां फुटपाथ की मरम्मत का काम प्रारंभ हुआ। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि दिसंबर के अंत तक शहर के स्कूलों, महाविद्यालयों, बाजार क्षेत्रों और बस स्टैंड जैसे अधिक भीड़ वाले इलाकों में क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत की जाएगी।

इसके साथ ही फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। नगर निगम का कहना है कि इस अभियान से शहर में पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.