हद के मुंढवा, लोणी कालभोर और फुरसुंगी के तीन शातिर अपराधियों पर कार्रवाई, 2 साल के लिए किया गया तड़ीपार

हवेली : Pune City Police आयुक्तालय के तहत अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से परिमंडल-6 में पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। उप पुलिस आयुक्त डॉ. राजकुमार शिंदे के आदेश पर रिकॉर्ड पर दर्ज शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कदम उठाते हुए तीन अपराधियों को पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड शहर और पुणे ग्रामीण क्षेत्र से 2 वर्षों के लिए तड़ीपार कर दिया गया है।

तड़ीपार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. गणेश परमेश्वर जाधव (23 वर्ष), निवासी रासगेआळी, मुंढवा, पुणे — आरोप है कि वह अवैध जमावड़ा करना, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, धमकी देना, अवैध हथियार रखना और दहशत फैलाने जैसे मामलों में शामिल रहा है।

2. आकाश उर्फ अक्षय संतोष भाले (22 वर्ष), निवासी गाडुडी वस्ती, लोणी कालभोर, तहसील हवेली, जिला पुणे — इसके खिलाफ घातक हथियार से हमला करना, अवैध हथियार रखना, अवैध जमावड़ा करना, जान से मारने की धमकी देना और नशीले पदार्थों की बिक्री जैसे गंभीर आरोप हैं।

3. अभिषेक उर्फ नयन हरिदास भोसले (19 वर्ष), निवासी शेवाळवाडी, जिला पुणे — इस पर हमला करना, धमकाना, जबरन चोरी करना, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अवैध हथियारों के जरिए दहशत फैलाने के आरोप हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.