लोहगांव–वाघोली में मंगलसूत्र चोरों का आतंक महिलाओं की सुरक्षा का सवाल ऐरणी पर

हवेली : लोहगांव में रहने वाली दीपाली अशोक तनपुरे के गले से मंगलसूत्र (दिनांक 19 फरवरी) को दोपहर में चोरी कर लिया गया था। यह घटना ताज़ा ही थी कि अगले ही दिन आज (दिनांक 20 फरवरी) वाघोली रोड स्थित सातव वस्ती इलाके में मनीषा अर्जुन खरमाटे (उम्र 29 वर्ष) जब पैदल जा रही थीं, तब पानी की टंकी के पास पीछे से आए दो लोगों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए।

दीपाली तनपुरे का 4 ग्राम वजन का मंगलसूत्र तथा खरमाटे का 2 तोला वजन का गहना चोरी हो गया। इसी दौरान (20 फरवरी) को लोहगांव के मालवाडी क्षेत्र में भी उसी दोपहिया वाहन पर सवार चोरों ने स्कूल से पैदल घर जा रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा।

दो पहिया वाहन पर सवार इन चोरों ने लोहगांव-वाघोली क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। वे पुलिस को चुनौती देते हुए दोपहर के समय पैदल चल रही महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर रहे हैं।

मानवता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अशोक तनपुरे ने पुलिस से इन चोरों पर तत्काल कार्रवाई करने और कड़ी व्यवस्था करने की मांग की है।

संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.