हडपसर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

हवेली : हडपसर पुलिस थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के गंभीर मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को लगभग 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले से पॉक्सो मामलों में कड़ी सजा का एक बार फिर सख्त संदेश गया है।

दोषी ठहराए गए आरोपी का नाम हेमंत कडुबा काथार (उम्र 42 वर्ष) है। आरोपी ने वर्ष 2018 में एक नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार किया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने हडपसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

संवादाता : यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.