850 रुपये की आम की पेटी बनी विवाद की वजह, IT इंजीनियर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

हवेली : पुणे के हडपसर इलाके के साडेसतरानळी भाग में 850 रुपये की आम की पेटी के ऑनलाइन पेमेंट को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस विवाद में 47 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी की लकड़ी के टुकड़े से गंभीर पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद हडपसर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी नोटिस जारी किया है। आरोपी पुणे की एक नामी आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 23 मई की सुबह महिला ने अपनी सोसायटी के पास लगे स्टॉल से 850 रुपये की आम की पेटी मंगवाई थी। आम विक्रेता के घर पहुंचने पर महिला ने भुगतान करने के लिए पति के मोबाइल पर ऑनलाइन स्कैनर भेजा। इसी बात को लेकर पति नाराज हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

घर में चल रहा विवाद बढ़ने पर महिला ने अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए पति ने महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर सीधे उसके चेहरे पर फेंक दिया। मोबाइल जोर से लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे से खून बहने लगा। मामले की आगे की जांच हडपसर पुलिस कर रही है।

संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.