अंधविश्वास का डर दिखाकर ₹3.90 लाख की ठगी, नासिक के दंपती पर लोहेगांव पुलिस ने दर्ज किया मामला

हवेली : पुणे में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नासिक के एक स्वयंभू बाबा और उनकी पत्नी ने लोहेगांव के एक परिवार को काला जादू, भूत-प्रेत बाधा और तांत्रिक श्राप का भय दिखाकर ₹3.90 लाख की ठगी की।

आरोपियों की पहचान कमलेश शिवकुनार अधिकारी और गौरी कमलेश अधिकारी के रूप में हुई है। दोनों नासिक के निवासी हैं।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने परिवार को डराया कि यदि महंगे अघोरी अनुष्ठान नहीं कराए गए तो परिवार की महिला मानसिक संतुलन खो देगी और उसका बेटा आत्महत्या कर लेगा। इस डर का फायदा उठाकर उन्होंने परिवार से बड़ी रकम वसूल की।

बताया गया है कि दिसंबर 2023 से जून 2024 के बीच आरोपियों ने पुणे, उज्जैन, नासिक, जेजुरी और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर कथित धार्मिक एवं तांत्रिक अनुष्ठान कराए और इस दौरान लाखों रुपये वसूले।

जब परिवार को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने लोहेगांव पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

संवादाता : यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.