केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला: उज्ज्वल निकम बने विशेष लोक अभियोजक, अजमल कसाब के खिलाफ सफल पैरवी के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं

हवेली : केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को मामले का विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया गया है। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ सफल पैरवी के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। इस मामले में कसाब को दोषी ठहराया गया था और वर्ष 2012 में उसे फांसी की सजा दी गई थी।

यह नियुक्ति केतन के पिता विशाल अग्रवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई मुलाकात के बाद हुई है। इस बैठक में विशाल अग्रवाल ने अनुरोध किया था कि केतन हत्याकांड की पैरवी की जिम्मेदारी उज्ज्वल निकम को सौंपी जाए।

गौरतलब है कि केतन अग्रवाल की पुणे के निकट स्थित लोहागढ़ किले से कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित साथी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब उज्ज्वल निकम के मामले की पैरवी संभालने के बाद इस बहुचर्चित हत्याकांड को कानूनी स्तर पर और अधिक गंभीरता से देखा जा रहा है तथा मुकदमे की सुनवाई के दौरान इस पर व्यापक कानूनी ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।

 संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.