पुणे के कात्रज में भारी बारिश से सोसायटी की दीवार गिरी, पार्किंग में दबे 14 वाहन, कोई जनहानि नहीं
हवेली : रविवार तड़के करीब 3:24 बजे हुई भारी बारिश के बाद जांभुलवाड़ी रोड स्थित समृद्धि लेक सोसायटी की कंपाउंड वॉल (चारदीवारी) पार्किंग शेड पर गिर गई। हादसे में कई वाहन मलबे के नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुणे नगर निगम के कात्रज और सिंहगढ़ फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने एंगल ग्राइंडर की मदद से मुड़े हुए लोहे के ढांचे को काटकर और गिरी हुई चादरों को हटाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल विभाग ने 7 कारों और 7 दोपहिया वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
संवादाता : यश सोलंकी
No Previous Comments found.