सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

हजारीबाग :  सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पैराडाइज रिसॉर्ट, हजारीबाग में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। समारोह में बरही विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, मणिलाल यादव, अंबिका सिंह, गणेश यादव, रमेश ठाकुर, गुरुदेव गुप्ता, बंटी मोदी, विजय यादव, नागेश्वर यादव, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवाशंकर साव, कुलदीप पांडेय, मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, अजय मेहता, सुखदेव साव, सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, मुकेश सिन्हा, द्वारिका राणा, सीताराम साव, नारायण यादव, जन्मेजय कुमार सिंह, प्रकाश ओझा, दशरथ प्रसाद मेहता, सुनील कुमार साव, बंधन यादव, राजेंद्र सोनी, किशोर सोनी, दामोदर महतो, सुनील कुमार सिंह, आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के प्रणेता एवं हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि तीर्थ दर्शन महाअभियान समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों को आस्था से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित सभी लोगों ने अभियान को आगे भी जनसेवा के उद्देश्य से मजबूती के साथ संचालित करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : अमित सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.