बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप पर चौपारण पुलिस का बड़ा प्रहार मुखिया जी होटल में छापेमारी,18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद...
हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र पंचायत भगहर ग्राम परसातरी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार भेजे जाने की तैयारी में रखी गई 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने ग्राम परसातरी स्थित मुखिया जी होटल में दबिश देकर कुल 384 बोतल और केन बीयर जब्त की।पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चौपारण क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिहार भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों की पहचान की और मुखिया जी होटल की घेराबंदी कर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखते ही होटल संचालक और उसके सहयोगी झाड़ियों का सहारा लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद होटल की तलाशी लेने पर बरामदे से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की गई।
बरामद सामान में गॉड फादर कंपनी की 6 पेटी (144 केन), किंगफिशर की 7 पेटी (168 केन), कार्लसबर्ग की 1 पेटी (24 केन), 8 पीएम व्हिस्की की 1 पेटी (12 बोतल) तथा रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 3 पेटी (36 बोतल) शामिल है। कुल मिलाकर 18 पेटी में 384 पीस अवैध शराब एवं बीयर जब्त की गई।
....................
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि "अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चौपारण पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब तस्करों और कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुविन्द्र राम, श्रवण कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.