विजैया एवं गुड़ियों मोदी टोला छठ घाट पर श्रद्धा और आस्था के साथ दिया गया पहला अर्घ्य
बरही : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विजैया स्थित गुड़ियों मोदी टोला छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग पूजा में शामिल हुए।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो. कैयूम ने भी छठ घाट पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उनके साथ स्थानीय निवासी एवं वर्तमान में रांची में पदस्थापित डीएसपी चंद्रशेखर आजाद भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बरही के उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव सहित सुरेश कुशवाहा, लोकेश कुमार, रवि प्रसाद, मेघलाल प्रसाद, सुनील कुमार, किशोर प्रसाद, उमेश प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार यादव, सुनील यादव, रवि मोदी, महेंद्र मोदी, पंकज मोदी, सुनील मोदी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भगवान सूर्य की उपासना से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.