बरकट्ठा में मोहर्रम की नवमी जुलूस धूमधाम से संपन्न
हज़ारीबाग - बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है गुरुवार की सुबह मुहर्रम नवमी के अवसर पर बरकट्ठा में भव्य जुलूस निकाला गया.जुलूस में बरकट्ठाडीह,कोनहराखुर्द मजार शरीफ,बरकट्ठा एवं बरवां गांव के लोग निशान,ताजिया और गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए तथा क्षेत्र का भ्रमण किया.जुलूस बरकट्ठा चौक और थाना परिसर में एकत्रित हुआ,जहां ताज क्लब,गुलशन क्लब,आजाद क्लब समेत विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया.प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और मुहर्रम की परंपराओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया.इस दौरान झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान,पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि कलीम खान,पूर्व मुखिया बसंत साव,राजकुमार नायक ने खेल का प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक एवं कलात्मक ताजियों का निर्माण किया गया है,जो श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इस बार कोनहराखुर्द अखाड़ा के खिलाड़ियों ने देश भक्ति संदेश देते हुए कश्मीर में हुए हमले के बाद पकड़े गये दो टैरिरिस्ट को मार गिराने की जीवंत झांकी को प्रस्तुत किया.जिसके पश्चात भारतीय ध्वज को फहराते हुए राष्ट्रीय गीत 'जन गन मन' बजने पर सावधान मुद्रा में खड़े होकर कर्तव्य बोध कराया.बरकट्ठा के अलावा पूरे क्षेत्र में शांति,सौहार्द और भाईचारे के माहौल के बीच मुहर्रम की रस्में संपन्न की जा रही हैं. पर्व को लेकर ग्राम कोनहरा खुर्द,सक्रेज,कोनहराकला,घंघरी,जमुआ,शिलाडीह,बेडोकला,कलहाबाद में भी जुलूस निकाली गई.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कर्बला एवं इमामबाड़ों में धर्मावलंबियों ने नवमी को पहुंच कर चादर पोशी,फातेहा कर अपनी नेक मुरादे मांगी.जुलूस में मौलवी मेराज खान,नसीम खान,जाहिद खां,गफ्फार खां,मो जसीम,सन्नी खान,नाजा खान,अब्दुल शकूर अंसारी,खलील अंसारी, सुल्तान अंसारी,मिन्हाज अहमद,हाजी फहीम खां,जया अहमद,अयान अहमद,समीर अहमद,इकबाल अंसारी,बबलू खान, मो सत्तार, इमरान खान, नाजीस खान, मो सद्दाम,आजाद अंसारी,बबुनी मियां समेत अन्य लोग शामिल थे
रिपोर्टर - गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.