डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मैंगो डे
हज़ारीबाग - चौपारण बरही डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में नन्हे विद्यार्थियों के लिए "मैंगो डे" का रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फलों के राजा आम के पोषण,स्वाद एवं महत्व से परिचित कराते हुए स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पीले रंग तथा आम-थीम पर आधारित आकर्षक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों ने आम पर आधारित कविताएँ, गीत,नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के कक्षा-कक्षों को आम की चित्रावलियों एवं रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मौसमी फल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं तथा संतुलित आहार में फलों का नियमित सेवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने विभिन्न किस्म के स्वादिष्ट आमों का आनंद लिया। इस आयोजन ने बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं आनंददायक बनाया,साथ ही उनमें स्वस्थ खान-पान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित की। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर - अमित सिंह
No Previous Comments found.