श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के तत्वावधान में 30 अगस्त को होगा पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव अग्रसेन भवन में दोपहर 2:15 बजे से सजेगा बाबा श्याम6 का दिव्य दरबार, भजनों की रसधारा में सराबोर होंगे श्रद्धालु

हज़ारीबाग :  में बाबा श्याम के भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम आगामी 30 अगस्त, रविवार को देखने को मिलेगा। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा शहर के मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव में बाबा श्याम की भव्य ज्योत,आकर्षक दरबार, संकीर्तन एवं भक्ति संगीत का अनुपम संगम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेगा।महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक नामा,आदर्श दाधीच एवं दीपांशु अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्याम प्रेमी भक्ति रस में डूबकर बाबा के जयकारों के साथ संकीर्तन का आनंद लेंगे और पूरा वातावरण श्याममय हो जाएगा। इस वर्ष के महोत्सव में भी श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, रामगढ़ कैंट का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं श्री श्याम परिवार तुलसीधाम,कोलकाता का पावन आशीर्वाद प्राप्त होगा,जो प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगा। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की नौ सदस्यीय टोली पिछले पांच वर्षों से निरंतर बाबा श्याम की भक्ति और सेवा में समर्पित होकर इस महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। सदस्यों का कहना है कि इस आयोजन की प्रेरणा और सफलता का श्रेय केवल बाबा श्याम की असीम कृपा को जाता है। उनका कहना है कि हम तो केवल बाबा का दरबार सजाने का माध्यम हैं, वास्तविक आयोजन और कृपा तो स्वयं बाबा श्याम की होती है।

आयोजन समिति ने हजारीबाग एवं आसपास के सभी श्याम भक्तों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 30 अगस्त, रविवार को दोपहर 2:15 बजे अग्रसेन भवन पहुंचकर पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। समिति का विश्वास है कि बाबा श्याम के जयकारों,भजनों और भक्तिभाव से ओतप्रोत यह आयोजन इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा और पूरा हज़ारीबाग़ श्याममय वातावरण में भक्तिरस का आनंद उठाएगा।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.