झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती पे साइकिल रैली का आयोजन।

झारखंड - अपना स्थापना दिवस का 25वाँ साल मनाया जा रहा है , और झारखंड के प्रत्येक जिले एवं तमाम प्रखंडों में झारखंड के रजत जयंती समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जा रहा है इसी जयंती के तहत बरही प्रखंड कार्यालय से जवाहर घटी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस तक सायकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रखंड विकाश पदाधिकारी जयपाल महतो ने किया। इन्होंने बताया कि रजत जयंती का कार्यक्रम 11 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक निर्धारित की गई है जिसमें 11 तारीख से लेकर 16 तारीख तक विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम के की गई है।उसी में आज का यह कार्यक्रम हो रहा है।इस रैली में अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बच्चों का भी उत्साह विशेष रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, वि डि ओ जयपाल महतो, सी ओ चंद्रशेखर कुणाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि साइकिल रैली से बच्चे कैसे स्वस्थ रहे और उनको पर्यावरण से कैसे लाभ मिले। बरशोत मुखिया मोतीलाल चौधरी ने बच्चों को संदेश दिया कि इनका विकाश साइकिल चलने से निश्चित होगा।बच्चों ने भी अपनी रुचि दिखाते हुए बोला कि इससे हमारा शारीरिक,मानसिक विकाश होता है। इसी रैली का नारा गूंजा " साइकिल चलाओ स्वस्थ और पर्यावरण बचाओ" ।जिससे हम स्वस्थ रहते है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बरही प्रमुख मनोज रजक, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, गुरुदेव गुप्ता, कार्यक्रम इन सबों के लगन से सार्थक सफल रहा।

रिपोर्टर - राहुल कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.