1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड की याद में मनाया जाएगा काला दिवस

विष्णुगढ़ - झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई की एक आपातकालीन बैठक टेकलाल महतो डिग्री महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव प्रेमचंद महतो ने किया। बैठक में छात्र अधिकार पदयात्रा की समीक्षा की गई तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय और विष्णुगढ़ थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने पर चर्चा हुई। इस दौरान 1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड (1948) की स्मृति में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल कार्यालय एवं विष्णुगढ़ थाना के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और जनता की समस्याओं का समाधान करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाती है, वहीं विष्णुगढ़ में शहीदों की याद में काला एवं शोक दिवस मनाया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय संगठन महासचिव माही पटेल उर्फ महेंद्र प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, रामचंद्र राम, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संगठन मंत्री विशेश्वर कुमार, प्रवक्ता महेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - संदीप मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.