विद्युत चोरी को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान ,5 लोंगो के विरुद्ध की गई कार्रवाई।
हज़ारीबाग - बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान में 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप प्रजापति के नेतृत्व में अभियान चलाईं गई। इस सबंध में विष्णुगढ़ थाना में आवेदन दिया हैं। जिसमें विकास कुमार पिता सीताराम साव विष्णुगढ़, विजय बर्मन पिता स्व० जगदीश बर्मन गाँधी स्मारक विष्णुगढ़, सोगरा खातून पति सौकत राजा, राजा नगर नवादा विष्णुगढ़, मो० मुख्तार अहमद पिता अलीजान मियां, राजा नगर नवादा विष्णुगढ़, शहनाज खातून पिता मो० यूनुस, राजा नगर नवादा विष्णुगढ़ सभी अवैध बिजली चोरी के दोषी पाए गए हैं।बताया गया कि यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने तथा पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत उर्जा की चोरी करते हुए पकड़े गये हैं। विद्युत कनिया अभियंता प्रदीप प्रजापति ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर - संदीप मिश्रा


No Previous Comments found.