जंगल में आग लगने से हजारो पेड़ पौधे की नुकसान भूमाफिया सक्रिये,वन विभाग सुस्त

हजारीबाग - बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम सक्रेज,गंगटियाही, गुंजरा स्थित एन एच 19 के किनारे अवस्थित जंगल में भीषण आग लगने से हजारो पेड़ पौधे चपेट में आ गया, इस संबंध में प्रभारी वनपाल पदाधिकारी पंकज कुमार से बात करने पर बताया कि एन  एच किनारे अवैध रूप से चलाये जा रहे ढाबे से ही आग लगने की सुचना प्राप्त हुई  है, जिससे हजारो पेड़ पौधो को नुकसान हुई है, इस पर हमलोग जाँच पड़ताल कर आवश्यक कानूनी करवाई करेंगे,प्राप्त सुचना के अनुसार कुछ भू माफियाओं की नजर जंगल की जमीन पर है,और इस प्रकार बाराडीह, बरवां, सलैया के अलावे अन्य गांव में भूमाफिया सक्रिय है जो जांच का विषय है

रिपोर्टर - गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.