रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज,महासमिति ने किया समितियों का विस्तार

हजारीबाग : ऐतिहासिक रामनवमी पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से रामनवमी महासमिति ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव की अध्यक्षता में महासमिति कार्यालय में पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों का विस्तार करते हुए रामनवमी संरक्षक समिति एवं स्वागत समिति का गठन किया गया। समिति गठन के तहत रामनवमी संरक्षक समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील केशरी को सौंपी गई है, जबकि स्वागत समिति की कमान रवि पांडेय को दी गई है। महासमिति अध्यक्ष ने बताया कि संरक्षक समिति में सभी पूर्व अध्यक्षों को शामिल किया गया है, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्य एवं अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा।संरक्षक समिति के अध्यक्ष सुनील केशरी ने कहा कि रामनवमी हजारीबाग की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, और वे सभी के सहयोग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष रवि पांडेय ने कहा कि उनकी टीम महोत्सव में आने वाले अखाड़ों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के स्वागत व सम्मान की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएगी। महासमिति अध्यक्ष ने शहरवासियों, अखाड़ों और सभी सदस्यों से आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की, ताकि हजारीबाग की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो सके।बैठक में पूर्व अध्यक्षों में राजेंद्र प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, इंद्र गोप, राजकुमार यादव, अमरदीप यादव, सुधीर यादव, राजेश यादव, पवन गुप्ता, कुणाल यादव, बसंत यादव, जीतू यादव समेत कई अखाड़ाधारी मौजूद थे। साथ ही महासमिति में अन्य लोगों को भी जोड़े जाने की बात कही गई।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.