जैप 07 पदमा में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिसकार्मियों ने किया रक्तदान।

हजारीबाग - समादेष्टा अविनाश कुमार झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07 पदमा हजारीबाग के नेतृत्व में रामनवमी महाँपर्व 2026 एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-7 पदमा, (हजारीबाग) वाहिनी परिसर में गुरुवार को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में जैप-07 के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं स्वेच्छा से रक्तदान किया। अविनाश कुमार, भा०पु०से० समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग के द्वारा वाहिनी के पुलिसकर्मियों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम तीन महीने के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति का जान बच सके। थैलेसीमिया के बढ़ते प्रकोप जिसमें मरीजों-विशेषकर बच्चों को जीवित रहने के लिए नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता उनके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैप-07 के कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। समादेष्टा महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों से अपील की गई कि वे केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

रिपोर्टर - परमानन्द राना 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.