महारामनवमी पर बरकट्ठा में श्रद्धालुओं ने निकाली बाइक जुलूस -

हज़ारीबाग - बरकट्ठा महारामनवमी के अवसर पर बरकट्ठा में श्रद्धालुओं ने बाइक जुलूस निकाली। जुलूस में जय श्रीराम, जय हनुमान का जयकारा रामभक्तों ने लगाया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु गेरुआ वस्त्र धारण कर क्षेत्र को भगवामय बना दिया। जुलूस दुर्गा मंदिर से निकलकर बरकट्ठा, बेलकपी, लेंबुआ, गोरहर तक गया। वहां से पुनः लौटकर बरकट्ठा हाई स्कूल तक भ्रमण करते हुए बरकट्ठा स्थित बुढ़िया माता मंदिर पहुंचा। जुलूस सुबह 11 बजे निकला और करीब दो बजे पूर्वाह्न संपन्न हो गया। जुलूस के क्रम में पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा। वही पूरे जुलूस के दौरान बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया बाइक से जुलूस में शामिल रहे वही जुलूस में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, रामनवमी शोभा समिति अध्यक्ष विजय यादव ,अध्यक्ष सुरज मोदी, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय, उपेन्द्र यादव, सुमन गुप्ता,   मिथलेश भारती, सुरेश राम, रामजी मंडल, महेश मंडल, राज गुप्ता, सुनील गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, दिलीप दास, बिट्टू मोदी, मोनू मंडल, चंदन मोदी,  उमेश मोदी, संजय साव, सुरेश पांडेय, पीयूष पांडे उमेश यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। एन एच 19 हाई स्कूल के पास की गई थी बैरिकेंटिग बरकट्ठा जुलूस को निर्धारित रूट के अनुसार हाई स्कूल बरकट्ठा के पास बैरिकेटिंग लगाया था जिससे जुलूस आगे नहीं जा सके इस दौरान एसडीओ जोहान टुडू, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल बीडीओ रोशमा डुंगडुंग सीओ नवीन कुल्लू इंस्पेक्टर मो इमदाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान शामिल थे 

रिपोर्टर - गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.