श्रमदान कर वर्षों से लंबित ग्रामीणों की सड़क की मांग घंटों में बनकर हुआ तैयार

हज़ारीबाग - बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में भक्ति,त्याग और सामुदायिक एकजुटता की एक ऐसी मिसाल पेश की गई, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने "जनशक्ति और इच्छाशक्ति" के संगम से दशकों पुरानी रास्ते की मांग की समस्या को चंद घंटों में हल कर दिया।विदित हो कि विसर्जन मार्ग पर रास्ता न होने के कारण वर्षों से प्रतिमा विसर्जन और ग्रामीणों के आवागमन में भारी कठिनाई होती थी। लेकिन इस बार विसर्जन के समय जब बाधा आई, तो स्थानीय रैयतों ने समाज हित में अपनी निजी जमीन दान देने की घोषणा की ज़मीन मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जेसीबी गाड़ियां और हाइवा गाड़ियों से मोरम गिराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। पूरे गांव के लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और देखते ही देखते उस दुर्गम स्थल पर सुगम रास्ता तैयार कर दिया, जो अब सलैया गांव के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है। रास्ता तैयार होने के पश्चात, पूरे विधि-विधान और माता के जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि सामुदायिक सहभागिता से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। इस अवसर पर समिति के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अद्भुत मिसाल को देखते हुए स्थानीय पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने जमीन दाताओं और ग्रामीणों की बड़ी उपलब्धि बताया,और भूरी भूरी प्रसंशा किया उन्होंने कहा कि इन दाताओं का त्याग पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल उर्फ टिंकू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि यशराज साहा, समाजसेवी केदार मंडल सहित पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश दास, कोषाध्यक्ष रोहित प्रसाद, सचिव परमेश्वर पंडित, छोटीलाल प्रसाद, राजेश प्रसाद उर्फ राजू, घमंडू महतो, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद,राजू प्रसाद, कमल प्रसाद, रामेश्वर महतो,रामचंद्र प्रसाद चौधरी,   हेमलाल महतो, प्रयाग महतो, चंद्रिका प्रसाद, सुरेश प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, मुकेश प्रसाद, किशोर पंडित, सहदेव प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, रमन प्रसाद, छोटीलाल मंडल, बिकास कुमार एवं ज्ञानी प्रसाद,बिनोद प्रसाद, सीताराम प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.