बेंदुआरा ग्राम में शिव-पार्वती मंदिर निर्माण कार्य का हुआ आगाज

हजारीबाग : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झापा के ग्राम बेंदुआरा में शिव-पार्वती मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसके लिए एक निर्माण समिति का भी गठन किया गया। गठित समिति में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार साव को अध्यक्ष, नंदलाल साव को सचिव तथा दिनेश कुमार साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में गौतम साव, अशोक राम, द्वारिका साव, मनोज साव, नवीन कुमार सिंह, विद्याधर ठाकुर, प्रभु राम, पप्पू ठाकुर, रोहित चंद्रवंशी, रामाशीष कुमार साव, सियाराम साव, निराला कुमार और प्रमोद रंजन को शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान राकेश कुमार उर्फ मुन्ना ने सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और मंदिर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करने का आग्रह किया। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर मंदिर निर्माण कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.