जहां नहीं हुआ था विकास, वहां पहुंच रही सांसद मनीष जायसवाल की सेवा – मुकुंद साव
हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र के लोगों में यह भावना मजबूत हुई है कि उन्होंने अपने ही घर के बेटे को नेतृत्व सौंपा है। सांसद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम—जैसे सामूहिक विवाह, तीर्थ दर्शन,दान वितरण और लहंगा वितरण—का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम गांवों—सिकदा, ढोढीया मोरानिया और करगा—में गरीब परिवारों की चार बच्चियों को शादी के लिए लहंगा उपलब्ध कराया गया। ये गांव चारों ओर से जंगल, पहाड़ और जंगली नदियों से घिरे हुए हैं, जहां आज भी सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं तथा चार पहिया वाहनों का पहुंचना भी कठिन है। लहंगा मिलने से न केवल बच्चियां बल्कि उनके परिजन भी काफी खुश नजर आए। ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्वयं सांसद ने भी मोबाइल फोन के माध्यम से बच्चियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खेमलाल खेरवार,उपाध्यक्ष बिनोद भोक्ता,प्रदीप भोक्ता,रामेश्वर सिंह,बलदेव गंझू,ज्ञानी गंझू,गोबिंद गंझू,बीरेंद्र गंझू,उमेश गंझू,विजय गंझू, योगेंद्र कुमार सिंह सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.