पेयजल समस्या पर जिला प्रशासन की त्वरित पहल, 48 घंटे में लगा हैंडपंप

ताजपुर के आदिवासी क्षेत्र में मिली राहत, ‘नीर वीर चैटबॉट’ से शिकायतों का हो रहा समाधान

 

हजारीबाग - जिले में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार जल संकट के निराकरण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा संचालित “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल के जरिए आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत स्थित आदिवासी बहुल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल समस्या की सूचना मिलने पर प्रशासन ने महज 48 घंटे के भीतर बोरिंग कार्य पूरा कर हैंडपंप स्थापित कर दिया। लंबे समय से यहां के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मुकेश सिंह हजारीबाग 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.