बी.एड. महाविद्यालय बनासो में पूर्व संध्या पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई
हज़ारीबाग - विष्णुगढ़ दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बनासो में 14 अप्रैल 2026 को "भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती" के शुभ अवसर के पूर्व संध्या पर उत्साह और श्रद्धा के साथ जयंती मनाया गया! महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया! महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है! उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम भेदभाव रहित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और शिक्षा के माध्यम से मानवता की सेवा करें!कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में आई०क्यू०ऐ०सी० कोऑर्डिनेटर एवं एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्रा, विभागाध्यक्ष बबली कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार बर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीती पूनम हेमब्रम, आज़ाद, नाज़रा, सुनीता सहित डी.एल.एड, बी.एड. सत्र 2025–27 एवं 2024–26 के सभी प्रशिक्षुओं की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर - संदीप मिश्रा


No Previous Comments found.