बिजली संकट पर भाजपा का हल्लाबोल,AC ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग - बरही चौपारण झारखंड में बढ़ती बिजली दरों, अघोषित कटौती और प्रीपेड मीटर की मनमानी बिलिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय (AC Office) का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि हजारीबाग जिले में लगातार बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता त्रस्त है। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं प्रीपेड और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अनियमित बिलिंग, बैलेंस कटौती और महंगे शुल्क जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल 2026 से झारखंड में बिजली दरों में 6.12 प्रतिशत वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। भाजपा नेताओं ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, अघोषित कटौती रोकने और प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों को तत्काल दूर करने की मांग की। इस मौके पर बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव,मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, जिला उपाध्यक्ष अमित शाहू, गुलाब रजक, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.