गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे केन्द्र सरकार:- गोविंद राम
हज़ारीबाग - बरही गौ सम्मान आह्वान अभियान के पहले चरण में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी बरही को समाज सेवी सह कोडरमा जिला गोसेवा प्रमुख गोविंद राम के नेतृत्व में एक मांग पत्र सौंपा है। इस मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने ने सरकार से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ आधारित कृषि और चिकित्सा को बढ़ावा देने, गौवंश रक्षण एवं संवर्धन के लिए सशक्त कानून बनाने, अलग से मंत्रालय गठित करने, गौसेवा आयोग गठित करने के साथ साथ गौपालकों के विकास के लिए योजना वद्ध तरीक़े से अनुदान की मांग की है।साथ ही गौहत्या कि स्थिति में स्पीडी ट्रायल कर फैसला सुनाने तथा गौहत्यारों को फाँसी देने की मांग की है।इसके अलावा गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने तथा गव्य विकास के लिए समाज को प्रशिक्षित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में समाज पुनः जागरण का कार्य करते हुए जुलाई महीने में पुनः आंदोलन करेगा। मांग पत्र सौंपने वालों में गोविंद राम, इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता, कुन्दन कुमार, मुनिया देवी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - राहुल राणा


No Previous Comments found.