चौपरण प्रखंड के बरहमौरिया गाँव मे ICAR द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
हज़ारीबाग - चौपारण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 07 मई 2026 को चौपरण प्रखंड के बरहमौरिया गाँव में एक विशेष पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन डॉ सीएच. श्रीनिवास राव,निदेशक के नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा परिसर प्रभारी डॉक्टर एस के महंता के संरक्षण में किया गया इस शिविर में लगभग छोटे ओर बड़े पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। ICAR की वैज्ञानिक एवं अनुभवी पशु चिकित्सक डॉ. वंदना द्वारा पशुओं की नि:शुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया गया। जिसमें संस्थान के वैज्ञानिक डा विजय बहादुर सिंह,डा आशा कुमारी उपस्थित थे और संविदा कर्मचारी हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, और कैलास कुमार वर्मा दिलीप यादव का सहयोग रहा ! शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के संतुलित पोषण, रोगों की रोकथाम एवं बेहतर देखभाल के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,जिससे वे अपने पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर तरीके से बनाए रख सकें।शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और लाभकारी बताया।यह सेवा पशुपालकों के हित में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी! जिससे क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिला।
रिपोर्टर - अमित सिंह


No Previous Comments found.