हजारीबाग में आयोजित समारोह में आरटीओ विजय कुमार ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

हज़ारीबाग़ - कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में समाज की उन बेटियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने डॉक्टर और इंजीनियर बनकर समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हजारीबाग आरटीओ विजय कुमार ने छात्राओं को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने की अपील की, ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

समारोह में जेएमएम नेता रामा सोनी की बेटी ज्योति कुमारी के डॉक्टर बनने तथा मंडई निवासी अजय सोनी की पुत्री आशु कुमारी के इंजीनियर बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।महासंघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. कैलाश वर्मा, अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महासचिव संजय कुमार, सचिव जितेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष रंजीत सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, वीरेंद्र सोनी, कन्हैया सोनी, सुरेंद्र सोनी, विधि सलाहकार सत्य प्रकाश बबलू सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.